{"_id":"6824f8a14010dd717200ada6","slug":"clean-the-rivers-and-drains-before-the-rains-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124719-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बारिश के पूर्व करें नदी-नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बारिश के पूर्व करें नदी-नालों की सफाई
Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आगामी मानसून को देखते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार काे नदी-नालों की साफ-सफाई और ड्रेसिंग के लिए सिंचाई विभाग, खनन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल और अधीक्षण अभियंता लोनिवि को जिले की सभी नदियों में रिवर चैनलाइजेशन और नालों की सफाई के कार्य समय से पूर्ण करने को कहा।
साथ ही सभी नगर निकायों को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के नाले-नालियों की समय से सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक जोशी, सीटीओ पंकज शुक्ल, ओसी कलक्ट्रेट/आपदा प्रबंधन गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई एएस डांगी, एएस नेगी, एके जॉन आदि रहे।