फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   clean the pond

तालाब से कटवाईं झाड़ियां, दीवारों का किया रंगारोगन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
clean the pond
रुद्रपुर विकास भवन परिसर में सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का दृश्य - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विकास भवन के सूखे पड़े, तालाब से झाड़ियां काटने के साथ ही तालाब की दीवारों का भी रंगारोगन कर दिया गया है। बारिश के चलते तालाब में वर्षा जल संचय हो रहा है, तालाब में बारिश का पानी भरने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिलेभर में 76 अमृत सरोवर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। लेकिन विकास भवन परिसर में ही वर्षों से बने मिनी तालाब की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। तालाब में झाड़ियां उगने के साथ ही यह सूखा पड़ा था। ऐसे में आपके अपने अखबार अमर उजाला की ओर से 25 जून को ‘नया बनाने पर जोर, पुराना सूख गया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने खबर का संज्ञान लेकर तालाबों में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों को कटवाने के साथ ही तालाब की दीवारों पर में रंगारोगन भी करा दिया है। बारिश होने के चलते तालाब में पानी भी भरने लगा है। उम्मीद है कि मानसून सीजन में तालाब पूरा भर जाएगा। उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान के संयुक्त निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर तालाब को चकाचक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed