फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Clean Rudrapur Beautiful Rudrapur launches

स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर का आगाज 

Mon, 28 Jan 2019 12:29 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clean Rudrapur Beautiful Rudrapur launches
स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर कार्यक्रम में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala

शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन के तहत स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर मुहिम का गणतंत्र दिवस पर रुद्रपुर शहर में आगाज किया गया। देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ शुरू कि गए अभियान में सैकड़ों शहरवासियों और छात्र-छात्राओं ने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर शनिवार को दोपहर दो बजे मेट्रोपोलिस मॉल में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल एवं विशिष्ट अतिथि मेयर रामपाल सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। विधायक ने अमर उजाला और गो क्लीन गो ग्रीन की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर शहर के लिए यह क्रांतिकारी पहल साबित होगी। मेयर ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है। जेसीज और डीपीएस स्कूल के बच्चों ने कई देेशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थी अलहा खान, सैयम, श्रेया, कौनकना, भावुक भट्ट, एकता एवं अनुकृति ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संचालन जेसीज पब्लिक स्कूल की छात्राओं रितिका और तनुश्री जोशी ने किया। गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक रविवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों ने इस अभियान से जुड़ने की अपील की। वहां विशिष्ट अतिथि और डीपीएस, जेसीज स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन अनमोल बिज, डायरेक्टर प्रियंका बिज, मेट्रोपोलिस मॉल के देवीलाल, संजय ठुकराल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रभावशाली संकल्प और बेहतर जवाब पर आठ पुरस्कृत 
रुद्रपुर। स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर के तहत हस्ताक्षर के साथ प्रभावशाली संकल्प लिखने पर छात्रा पूर्वी मेहरा, छात्र आयुष और महिला अंजू गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्वच्छता से संबंधित सवालों के सही जवाब देने पर सिडकुल की एक कंपनी में अधिकारी तपन, निजी स्कूल के प्रिंसिपल नाहिद रजा, सिडकुल की कंपनी में डिजाइनर पंकज कुुमार, रुद्रपुर निवासी युवा प्रिंस और किच्छा रोड निवासी गृहणी मंजू शर्मा को जूट का बैग देकर पुरस्कृत किया गया। 

यह रहे कार्यक्रम के सहयोगी                    
जेसीज स्कूल, डीपीएस स्कूल, मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल, मेट्रोपोलिस मॉल, सेलिब्रेशन बेकरी, एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड और बिग बाजार। 

इन्होंने कार्यक्रम में दिया योगदान
 ग्रो क्लीन गो ग्रीन से जुड़े ललित सनवाल, मधुबाला दुर्गापाल, सुनील यादव, अंकुर नरूला, नरेश यादव, मुकेश बिष्ट, प्रियवमवाद वाजपेयी, निर्मला साह, आशा दरमवाल, गीता दरमवाल, सुनील आर्य, अभिषेक चिनियाल, सुप्रित, लक्ष्मी सागर, रेनू मेहता, आनंद नेगी, हर्षित जोशी, जानकी थापा, निर्मला जोशी के अलावा जेसीज और डीपीएस के शिक्षक राम लोहनी, भारती शर्मा, सुभेंदु सरकार, इंदु रॉय, प्रलभ, अरिंदम।   

पीएसी जवानों ने गो क्लीन सदस्यों से साथ की सफाई
रुद्रपुर। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन संस्था के स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर अभियान के तहत रविवार सुबह 31वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य गेट से सफाई अभियान का आगाज किया गया। पीएसी के 120 जवानों, गो क्लीन गो ग्रीन से जुड़े लोगों के साथ ही मेयर रामपाल सिंह, पीएसी कमांडेंट ददनपाल ने सफाई अभियान में भागीदारी की। सभी ने पीएसी गेट के दोनों तरफ करीब सौ-सौ मीटर की दूरी तक हाइवे किनारे फेंकी गई पॉलिथीन और कूड़े को एकत्र किया और नगर निगम के कूड़ा वाहनों में डाला। 

रविवार सुबह आठ बजे 31वीं पीएसी वाहिनी के मुख्य गेट पर पीएसी के पुरुष और महिला कर्मियों के साथ ही गो क्लीन गो ग्रीन के सदस्यों ने सफाई अभियान शुरू किया। मेयर रामपाल सिंह और पीएसी कमांडेंट ददनपाल ने स्वयं आगे बढ़कर एनएच के किनारे नाले पॉलिथीन व कूड़ा एकत्र किया। पीएसी जवानों और महिला कर्मियों ने उत्साह के साथ सफाई अभियान चलाया। वहां पीएसी के शिविर पाल खुर्शीद अली, सूबेदार मेजर दिनेश उपाध्याय, प्लाटून कमांडर गिरीश चंद्र जोशी, मुन्ना राम, अनीता राणा, गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी, सुनील कुमार यादव, अंकुर नरूला, मुकेश बिष्ट, ललित नेगी, सुनील आर्य, अक्षिता वर्मा, हेम जोशी, तारा गोस्वामी आदि थे। 


अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन गो ग्रीन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को पीएसी 31वीं वाहिनी की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह एक सुंदर और सराहनीय पहल है। - ददनपाल, कमांडेंट, 31वीं पीएसी वाहिनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed