{"_id":"68dc34a7b2231f3ff00de74f","slug":"classes-will-be-conducted-from-eight-in-radhehari-degree-college-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-132913-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राधेहरि डिग्री कॉलेज में आठ से संचालित होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राधेहरि डिग्री कॉलेज में आठ से संचालित होंगी कक्षाएं
Wed, 01 Oct 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 22 से 27 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव से प्रभावित हो गई थी पढ़ाई
काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव के बाद राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शीघ्र ही पढ़ाई पटरी पर लौटेगी। आठ अक्तूबर को अवकाश समाप्त होने पर विधिवत कक्षाएं संचालित होने लगेंगी। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।
महाविद्यालय में जुलाई से नया सत्र शुरू हुआ था। प्रवेश होने के बाद कॉलेज में कक्षाएं शुरू कर दी गईं थीं। इसके बाद कुमाऊं विवि नैनीताल की ओर से 22-27 जुलाई तक छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दे दिए गए थे। इसके चलते छात्र-छात्राएं भी प्रचार में जुटे थे और अधिकांश प्राध्यापक भी चुनाव कार्यों में व्यस्त थे। इस पर महाविद्यालय में कई दिनों तक कक्षाएं भी नाममात्र की ही संचालित हो रहीं थी जिससे पढ़ाई ठप हो गई थी।
प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अगस्त से कॉलेज में कक्षाएं चल रही हैं। बीच में चुनाव प्रक्रिया के चलते कुछ बाधित हो गई थी। सात अक्तूबर तक दशहरे का अवकाश है। आठ अक्तूबर से कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित होने लगेंगी।