फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Claim insurance with 7% interest

सात फीसदी ब्याज के साथ बीमा क्लेम दें

Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम ने ढाई साल पहले के मामले में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को बीमा धनराशि, वाद व्यय, मानसिक उत्पीड़न की धनराशि वाद दायर करने की तिथि से सात फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के आदेश दिए हैं। कंपनी को एक महीने के भीतर धनराशि का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


बीते 24 जुलाई 2015 में मोहल्ला कटोराताल काशीपुर निवासी मिथिलेश कांबोज ने फोरम में वाद दर्ज कराया था। उनका कहना था कि पति प्रमोद कुमार का देहांत हो गया था। पति ने एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया था। बीमा पॉलिसी लेने के एक महीने के भीतर पति की मौत हो गई थी। जब उसने बीमा कंपनी में क्लेम के लिए आवेदन किया तो कंपनी ने पति द्वारा संबंधित तथ्य छुपाने का कारण गिनाकर क्लेम की राशि देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि बीमा कंपनियां बीमा करते समय व्यक्तियों को बीमा से संबंधित हितलाभ बताकर बीमा करती हैं, लेकिन क्लेम के भुगतान के समय विभिन्न प्रकार के नियम बताकर प्रीमियम राशि का भुगतान करने में आनाकानी करती हैं। अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में फोरम की शरण में आ नहीं पाते हैं। साल के पहले दिन सोमवार को फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल, सदस्य सबाहत हुसैन खान, नरेश कुमारी छाबड़ा की बैंच ने मामले में एचडीएफसी इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंच ने कंपनी को वादी मिथिलेश कांबोज को पॉलिसी में उल्लेखित बीमा धनराशि दस लाख रुपये, मानसिक उत्पीड़न के लिए एक लाख रुपये और वाद व्यय पांच हजार रुपये वाद दायर की तिथि से भुगतान तिथि तक सात फीसदी साधारण वार्षिक ब्याज सहित चुकता करने के आदेश दिए हैं। बेंच ने कहा है कि बिना ठोस कारण बीमा कंपनी वादी को क्लेम देने से इनकार नहीं कर सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed