फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminties.

Udham Singh Nagar News: बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties.
अपने कार्यालय में तहसीलदार और अमीनों के साथ बैठक करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डब्ल्यूबीएन उर्वादत्त रेखाड़ी का एक माह का वेतन रोक दिया। अमीनों को चेतावनी दी कि वसूली में तुरंत सुधार करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

तहसील की ओर से 10 बड़े बकायेदारों की सूची भी बैठक के बाद जारी की गई। इनमें गोराया स्ट्रा बोर्ड मिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखविंदर सिंह, जिंदल रिफायनरी लिमिटेड गंगापुर, मनोज कौशिक एवं इकबाल सिंह, भोलानाथ डाबर, गुरमीत कौर, इंदर सिंह, अमनदीप सिंह, कैनेडियन स्पेशलिटी विनायल्य स्टेट, भूपेंद्र सिंह और खेरुलनिशा शामिल हैं। काशीपुर तहसील को इस बार 19 करोड़ 54 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

नियमानुसार अब तक 60 प्रतिशत वसूली हो जानी चाहिए थी लेकिन 20 प्रतिशत हो पाई है। बृहस्पतिवार शाम अपने कार्यालय में एसडीएम ने तहसीलदार यूसुफ अली, डब्ल्यूबीएन (सहायक बाकी बाकिल नवीस) उर्वादत्त रेखाड़ी और अमीनों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डब्ल्यूबीएन का काम संतोषजनक नहीं पाया गया जिसके बाद एसडीएम ने उनका एक माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed