फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ धरने पर बैठे बिजली कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
:तिरगंज में विद्युत सब स्टेशन पर धरना देते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। रात भर नगर में बिजली गुल रहने पर बिजलीघर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों और ऊर्जा निगम कर्मी के बीच विवाद हो गया। निगम कर्मियों ने दोनों पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। कोतवाल के समझाने पर वह नहीं माने। इसके बाद ईई की एसडीएम से वार्ता के बाद निगम कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को 33 केवी के उपसंस्थान केंद्र पर बिजली कर्मचारियों ने कोतवाली के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ धरना दिया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब पांच बजे दो पुलिस कर्मी बिजलीघर पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ गुलाब राय से अभद्रता की और जबरन टाउन नंबर एक की बिजली चालू कराई। बताया कि सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं जो गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से ओवरलोड है। ऐसे में एसएसओ की ओर से अपने विवेक पर फीडर चलाया जा रहा था लेकिन पुलिस कर्मियों ने जबरन फीडर चालू कराया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बिजलीघर पहुंचकर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। एसडीओ अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शाम करीब तीन बजे निगम के ईई चंदन बसनैत ने एसडीएम से वार्ता के बाद धरना समाप्त करा दिया। वहां जेई महेंद्र सिंह, जेई सुनील कुमार, पवन मिश्रा, विक्रम सिंह, प्रमोद भट्ट, जितेंद्र सिंह, गुलाब राय, देवाशीष, पूरन बोरा, मुकेश पंत, कांता प्रसाद, अमित राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed