फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

वैकल्पिक सड़क न बनी तो करेंगे धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
सितारगंज के सिसौना गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते पूर्व विधायक नारायण पाल। - फोटो : SITARGANJ
सिडकुल मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। तीन दिन पहले हादसे में घायल किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन को 15 दिन के भीतर खनन वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने जर्जर सड़क निर्माण की भी मांग उठाई। कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो 20 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब तीन बजे सिसौना के एक होटल में पूर्व विधायक नारायण पाल ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सिडकुल मार्ग पर खनन वाहनों के बढ़ते दबाव से दुर्घटनाओं की आशंका काफी ज्यादा रहती है। अत्यंत जर्जर सड़क के कारण भी हर रोज जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कहा कि 19 जनवरी तक अगर इन वाहनों के लिए वैकल्पिक सड़क नहीं बनाई गई, सड़क हादसों की रोकथाम नहीं हुई तो ग्रामीण महिलाएं, पुरुष भारी संख्या में सड़क पर उतरेंगे और धरना प्रदर्शन के साथ ही उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन को लोगों की जान की परवाह नहीं है। इससे पूर्व विधायक पाल ने मृतक किसान के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताते हुए संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। वहां महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया चंद्रा, रंजना देवी, राजवंती देवी, बलवीर सिंह बल्ली, मोहन सनवाल, पूरन चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed