{"_id":"6384fc41f8433c6e5a5cb3fb","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld483520676","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अक्तूबर, नवंबर का राशन नहीं बांटने वाले 42 विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अक्तूबर, नवंबर का राशन नहीं बांटने वाले 42 विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में गरीबों को मुफ्त राशन देने के मामले में कुछ सस्ते गल्ले के विक्रेता हीलाहवाली कर रहे हैं। इसको देखते हुए पूर्ति विभाग ने जिले के 42 विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है। अक्तूबर और नवंबर का राशन यदि समय से वितरित नहीं किया गया तो संबंधित दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।
पूर्ति विभाग के माध्यम से ऊधमसिंह नगर जिले में कुल 656 दुकानों के माध्यम से गरीबों को राशन का वितरित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में कुल 79 दुकानों पर वितरण का कार्य सौंपा गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में कोरोना काल से ही निश्शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है जिसे बांटने में कई दुकानदार आनाकानी कर रहे हैं।
रुद्रपुर की पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी ने बताया कि प्रत्येक माह सफेद और गुलाबी राशन कार्ड धारक को एक किलो गेहूं व चार किलो चावल वितरित किया जाना है। इस तरह दो माह का राशन दो किलो गेहूं व आठ किलो चावल का वितरण होना है। जिन दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो रहा है उनकी शिकायत उपभोक्ता पूर्ति कार्यालय तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों को 30 नवंबर तक हर हाल में वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके बाद यदि किसी भी दुकान पर वितरण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक माह देरी से हुआ उठान
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में निश्शुल्क राशन का उठान एक माह की देरी से होने का आरोप लगाया जा रहा है। राशन डीलर यूनियन के अध्यक्ष मदन खन्ना ने बताया कि अक्तूबर के राशन का उठान 13 नवंबर तक हो सका था। ऐसे में नवंबर का वितरण लगभग हो गया है, अब अक्तूबर का वितरण देरी के चलते प्रभावित हुआ है। कहा कि ज्यादातर जगहों पर मुफ्त राशन वितरित कर दिया गया है जिन जगहों पर वितरण बाकी है उसे पूरा किया जा रहा है।