फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

देश ही नहीं विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे पंत विवि के विद्यार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पंतनगर गांधी हाल में आयोजित समारोह में मौजूद शिक्षक कर्मचारी व छात्र। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 63वें स्थापना दिवस सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को गांधी हॉल में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विवि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने शिक्षकों, विद्यार्थियों व पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पंतनगर विवि से शिक्षा पाए विद्यार्थी देश-विदेश में विवि और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि पंतनगर विवि को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1972 बैच के पुरातन छात्रों ने 50 वर्ष पूर्व विवि में विद्यार्थी के रूप में शिक्षा प्राप्त की और उनकी इस लगन से लगता है कि विवि से उनका जुड़ाव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि मिसाइल विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. अरुण तिवारी ने ऑनलाइन व्याख्यान से उपस्थित लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने कहा कि विवि के विद्यार्थी देश ही नहीं विदेशों में भी उच्च पदों पर आसीन हैं। प्राध्यापक व सचिव एल्यूमिनाई एसोसिएशन एवं स्थापना सप्ताह के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि इस साप्ताहिक समारोह के दौरान गणमान्य विभूतियों जैसे पद्मश्री प्रेमचंद्र शर्मा, पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल व पद्मविभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारणवश समारोह में नहीं आ सके कृषि मंत्री गणेश जोशी का संदेश डॉ. जेपी जायसवाल ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में 1972 बैच के छात्रों ने गांधी भवन के जीर्णोद्धार के लिए कुलपति को 10 लाख रुपये का चेक भी भेंट किया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. राजीव रंजन कुमार, विवि के वैज्ञानिक, महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
डॉ. जायसवाल एस. राधाकृष्णन बेस्ट टीचर-रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित
पंतनगर। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. केपी रावेरकर ने समारोह में विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें शैक्षणिक सत्र 2021-22 के एआईयू डॉ. एस. राधाकृष्णन बेस्ट टीचर-रिसर्चर अवार्ड से कृषि महाविद्यालय स्थित पादप प्रजनन विभाग के प्राध्यापक डॉ. जेपी जायसवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही एआईयू अवार्ड ’पब्लिश्ड एन आर्टिकल विद द हाईएस्ट इंपैक्ट फैक्टर के लिए विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के माइक्रो बायोलॉजी की प्राध्यापक डॉ. अनीता शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एआईयू बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड क्रमश: डॉ. पृथ्वीराज डे, डॉ. चिनेश पटेल, डॉ. अंजली जोशी, डॉ. विजय जोशी, डॉ. प्रतिभा रावत, डॉ. ज्योति कांडपाल व डॉ. श्वेता सूरी को प्रदान किया गया। संवाद
छात्रों को मिले पदक, अवार्ड और स्कॉलरशिप
पंतनगर। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह ने पीएचडी छात्रों के लिए विभिन्न पुरस्कार और अवार्ड की घोषणा की। इनके तहत स्व. वरुण पंवार मेमोरियल अवार्ड, डॉ. एसके मुखर्जी स्कालरशिप, डॉ. एएन मुखोपाध्याय गोल्ड मेडल, डॉ. एसके शर्मा अवार्ड, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग स्कालरशिप, डॉ. अमित गौतम अवार्ड, विमला रानी मेमोरियल अवार्ड व मोसेंटो स्कालरशिप विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। साथ ही तीसरी इंटर कॉलेजिएट यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता के हिंदी व अंग्रेजी भाषा के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी भाषा में कृषि महाविद्यालय को घोषित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। संवाद

रन फॉर यूनिवर्सिटी में दौड़े हजारों लोग
पंतनगर। विवि के 63वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह 7:45 बजे रन फॉर यूनिवर्सिटी का आयोजन स्टीवेंसन स्टेडियम से किया गया। इसको विवि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में हजारों की संख्या में विवि के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. जीएस बोहरा, डॉ. एचएस पपोला व डॉ. भाष्कर तिवारी, विजय कुंवर, रामपाल व विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed