फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

‘निजीकरण नहीं, पुरानी पेंशन दो’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर के पंजाब नेशनल बैंक में लटका ताला। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीआई को छोड़ जिलेभर के अधिकतर बैंकों में सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मी, एलआईसी कर्मी व पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए हैं। बैंकों में हड़ताल होने से जिलेभर में दो दिन में लगभग 300 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, ईपीएफ में ब्याज की कटौती के विरोध व विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल में उतर गए हैं। सोमवार को आवास विकास स्थित ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एलआईसी के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

एलआईसी शाखा अध्यक्ष कामरेड राजवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करना, फेमिली पेंशन में सुधार करना, श्रम कानूनों के स्थान पर लायी गई श्रम संहिताओं को रद्द करना, असंगठित क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय लागू करना, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना, शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए अधिक बजट आवंटित करना आदि मांगों को लेकर हड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक भी उपभोक्ताओं के लिए बंद रहे। नैनीताल हाईवे स्थित मुख्य डाकघर में भी ताले लटके रहे, जबकि आंबेडकर पार्क स्थित श्रमिक संयुक्त मोर्चा समेत अन्य ट्रेड यूनियनों ने नए श्रम कानूनों को रद्द करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। वहां कामरेड विपिन त्रिपाठी, कामरेड उपदेश सक्सेना, राजवीर सिंह, प्रियंका ऐरवान, नैनी गोपाल, राजीव सिंघल, दीपा चंद्रा, पूनम सरोज, राहुल मिश्रा, अजय आर्य, प्रेमराव, देव नेगी आदि थे।
कुछ बैंक हड़ताल में शामिल हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक नहीं है। जिलेभर में लगभग दो दिनों में 300 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक दिन में 150 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन प्रभावित हुआ है।

-एमएस जंगपांगी, लीड बैंक अधिकारी।
एलआईसी कर्मचारी रहे हड़ताल पर
काशीपुर। एआईआईईए के आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ शाखा काशीपुर के सदस्य सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने एलआईसी आईपीओ, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, आउटसोर्सिंग सहित तमाम मुद्दों का विरोध किया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने, फैमिली पेंशन में संशोधन करने, क्लास तीन व चार में नई भर्ती करने सहित तमाम मांगें कीं। इस दौरान मुख्य गेट पर प्रदर्शन भी किया गया। वहां राकेश शर्मा, मनोज वर्मा, राजीव, संदीप, राजपाल, कर्मवीर, गौरव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। संवाद

रुद्रपुर आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।

रुद्रपुर आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed