{"_id":"623a1c1415722808515f0d16","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4570991165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों के बाहर 25 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों के बाहर 25 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करती की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट मार्ग के सरकारी कार्यालयों के बाहर लंबे समय से जमे अतिक्रमण पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम का बुलडोजर गरजा। सीएमओ कार्यालय, जिला पंचायत, सेवायोजन, पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय से लेकर एआरटीओ कार्यालय तक 25 अवैैध दुुकानों को ध्वस्त किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ अतिक्रमणकारियों ने टीम के विरोध का प्रयास किया, लेकिन फिर लाव लश्कर देख हिम्मत न कर सके।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एसडीएम प्रत्यूष सिंह, सीओ अभय सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा लाव लश्कर के साथ कलक्ट्रेट मार्ग के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को पहुंचे। नगर निगम की जेेसीबी ने जिला पंचायत और सीमएओ कार्यालय के बाहर से अतिक्रमण कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रकणकारियों में अफरातफरी मच गई। दुकानों में बैठे सरकारी विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग वहां से खिसक गए।
टीम ने एक के बाद 25 अवैध दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने कुछ दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया, जबकि कुछ अतिक्रमणकारी सामान लेकर भाग खड़े हुए। टीम ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। टीम को देखकर कुछ दलाल पहले ही अपना सामान समेटकर भाग खड़े हुए। अतिक्रमणकारियों की दुकानों के आगे खड़े ठेली वाले भी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने कहा कि अवैध रूप से बनाई गई इन दुकानों के कारण आए-दिन जाम लग रहा है। कलक्ट्रेट जाने वाले वाहन जाम में फंस रहे हैं। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने। अब यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण को बढ़ावा देने में विभागीय कर्मचारी भी जिम्मेदार
रुद्रपुर। सरकारी कार्यालयों के बाहर बढ़ रहे अतिक्रमण के लिए विभागीय कर्मचारी और अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। कई कर्मचारी इन अवैध दुकानों से अपने कार्यालयों में चाय व भोजन मंगवाते हैं, जबकि कई कर्मचारी दिन के समय कार्यालय का काम छोड़कर इन दुकानों में बैठे नजर आते हैं। कई पुलिसकर्मी भी यहां बैठे रहते हैं। इससे इन अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद थे। मंगलवार को जब टीम ने इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तो कई लोगों ने अपना सामान सरकारी कार्यालयों मेें छुुपा लिया। टीम के जाने के बाद वे फिर से खुले आसमान के नीचे अपनी दुकान सजाकर बैठ गए। संवाद
दो डंपरों और दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरा जब्त सामान
रुद्रपुर। नगर निगम के कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी और सफाई निरीक्षक अमित नेगी ने कहा कि अतिक्रमणकारियों का जब्त किया गया सामान दो डंपरों और दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरा गया है। जुर्माना वसूलकर सामान छोड़ा जाएगा। विधवानी मार्केट में छह दुकानों पर पॉलीथीन मिलने से 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया है। पॉलीथीन बेचने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा पॉलीथीन मिलने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद

रुद्रपुर में एआरटीओ कार्यालय के सामने अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।- फोटो : RUDRAPUR