फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

इंटरार्क फैक्टरी में तालाबंदी, उत्पादन ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर स्थित सिडकुल की इंटरार्क कंपनी के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की सेक्टर-2 में स्थित इंटरार्क फैक्टरी का उत्पादन ठप होने से प्रबंधन ने गेट पर तालाबंदी कर दी है। कंपनी में तालाबंदी और नोटिस चस्पा देख 500 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, कलक्ट्रेट परिसर स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय में कंपनी प्रबंधन और कर्चमारी पक्ष की दो बार वार्ताएं विफल होने के बाद सहायक श्रमायुक्त ने दोबारा सोमवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

इंटरार्क मजदूर संघ के बैनर तले नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी वर्ष 2021 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि 32 कर्मचारियों की कार्य बहाली, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, बोनस और एलटी का भुगतान नहीं होने आदि के चलते कर्मचारी वर्ग वर्ष 2021 अगस्त से आंदोलन में उतरा है। कहा कि उपश्रमायुक्त कार्यालय में भी कई बार वार्ता होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मामला हल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

इधर, इंटरार्क कंपनी के एचआर हेड व एडमिन बीवी श्रीधर ने कहा कि अक्तूबर से कर्मचारियों ने उत्पादन कम कर दिया था। इससे कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक तरफ कंपनी पर माल देर से देने पर ग्राहकों की ओर से पेनाल्टी लगाई जा रही है, तो दूसरी ओर उत्पादन ठप होने के कारण भी कंपनी दोहरी मार झेल रही है। कहा कि कोई समाधान नहीं निकलने पर कंपनी प्रबंधन को तालाबंदी का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले कंपनी में 15 टन प्रति दिन तो अब सिर्फ दो टन प्रति दिन का उत्पादन रह गया था। वहां विरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, नकुल कुमार, पंकज शर्मा, उदय सिंह, प्रमोद वर्मा, ललित मोहन, उमेश यादव आदि थे।

बुधवार को दो बार वार्ताएं कराने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच मामला हल नहीं हो पा रहा है। होली पर्व को देखते हुए अब सोमवार को दोबारा कंपनी प्रबंधन व कर्मचारियों की वार्ता रखी है।
-अरविंद सैनी ,सहायक श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed