{"_id":"620bf6e399cc8927c04655e5","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld453836740","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की कमी से परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की कमी से परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में बसों का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद रुद्रपुर रोडवेज डिपो की अधिग्रहीत सभी बसें मंगलवार को भी वापस नहीं मिल सकीं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभिन्न रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्री परेशान नजर आए।
विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने और सुरक्षा बलों को जिले तक लाने के लिए रुद्रपुर डिपो से 40 बसों का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद भी सभी अधिग्रहीत बसें रुद्रपुर डिपो को वापस नहीं मिल सकीं।
अभी तक सिर्फ 10 बसें रुद्रपुर डिपो को वापस मिली हैं। इस कारण बसों की कमी के कारण विभिन्न रूटों के यात्री परेशान नजर आए। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में यात्री बसों का इंतजार करते रहे। मंगलवार को सभी अधिग्रहित बसें वापस मिलने की उम्मीद थीं, लेकिन सभी बसें डिपो को वापस नहीं हुईं। एआरएम राकेश कुमार ने कहा कि बुधवार तक सभी बसों के वापस मिलने की उम्मीद है।