{"_id":"61e86290d0db1d252f10b0a3","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4514270141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी कड़ाके की ठंड से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी कड़ाके की ठंड से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल सकी। गलन के साथ ही शीतलहर चलने से जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित रहा, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
रविवार से जिले में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। रुद्रपुर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा और दिनभर आसमान पर बादल छाये रहने के कारण धूप भी नहीं निकली। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड में और बढ़ोतरी हुई। गलन और शीतलहर से बचने के लिए अधिकांश लोग दिनभर घरों से बाहर तक नहीं निकले। शहर में जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए आग तापते दिखे।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले का न्यूतनम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले में 21 जनवरी की शाम से मौसम और बिगड़ सकता है। 22 जनवरी को जिले में बारिश की संभावना है।