फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

रामपुर तिराहे पर नहीं रुकेंगी रोडवेज बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : RUDRAPUR
यातायात नियमों का पालन न करने पर यूपी के रामपुर और सहानपुर में रुद्रपुर रोडवेज डिपो की बसों के चालान काटे जा रहे हैं। एआरएम ने सभी चालक-परिचालकों से यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों की ओर से की जा रही यातायात नियमों की अनेदखी रुद्रपुर रोडवेज डिपो को भारी पड़ रही है। यूपी के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली दिल्ली समेत विभिन्न रूटों की रोडवेज बसों के यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस लगातार चालान काट रही है। चालान की कार्रवाई और जुर्माने की धनराशि से संबंधित दस्तावेज रुद्रपुर डिपो प्रबंधन को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर और सहारनपुर में कई बसों के चालान काटे जा चुके हैं। जिस पर एआरएम राकेश कुमार ने सभी चालक-परिचालकों को यातायात नियमों का पालन के निर्देश दिए हैं, ताकि चालान के जुर्माने से हो रही आर्थिक हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहे और आंबेडकर स्टेडियम के बीच यातायात पुलिस किसी भी वाहन को रुकने नहीं देती। वहां रुकने वाले वाहनों का नो पार्किंग में चालान काटा जा रहा है। एआरएम ने चालक-परिचालकों को निर्देश दिए कि आंबेडकर स्टेडियम और रामपुर तिराहे के बीच यात्रियों को न उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed