फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरे 500 मीटर सड़के गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
शांतिपुरी नंबर-4 में सड़क में हुए गड्ढे भरते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्र में शांतिपुरी नंबर तीन और चार में गड्ढों में तब्दील सड़क की सुध न लेने पर ग्रामीणों ने सिस्टम को आइना दिखाया है। शांतिपुरी नंबर चार के लोगों ने आपसी चंदे से पैसा जुटाया और श्रमदान कर करीब 500 मीटर सड़क पर हुए गड्ढों को भर दिया। उनका कहना है कि गड्ढों में गिरकर अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल क्षेत्र में गड्ढों में तब्दील सड़कें हादसों को दावत दे रही हैं। बारिश होने पर गड्ढे पानी से भर जाते हैं और हादसे होते हैं। बदहाल सड़कों के निर्माण को लेकर ग्रामीण कईं बार अधिकारियों और विधायक से गुहार लगा चुके हैं। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ ही कांग्रेसी भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सड़कों के हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

लगातार आवाज उठाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गड्ढे भरने का निर्णय लिया। नंदा देवी मंदिर कमेटी अध्यक्ष नेत्र सिंह टाकुली के नेतृत्व में शांतिपुरी नंबर चार में पांच सौ मीटर में ग्रामीणों ने अपने संसाधन जुटाकर गड्ढे भरने का कार्य किया। इसके लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से पैसे भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ग्राम प्रधान रोहित तिवारी, प्रताप सिंह कोरंगा, वीरेंद्र सिंह कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा, दीपू रौतेला, ध्यान रौतेला, गोपाल सिंह नेगी, गोविंद सिंह रौतेला सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed