{"_id":"6034006f8ebc3ee9614debd2","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld415786462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के पहाड़ से आखिर कब निजात मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के पहाड़ से आखिर कब निजात मिलेगी
विज्ञापन
रुद्रपुर में एनएच-74 पर गिरा पड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा।
- फोटो : RUDRAPUR
ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े के निस्तारण की गति बेहद धीमी होने के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमल कन्वेयर मशीन चालू होने के करीब सात माह बाद भी कूड़े की समस्या जस की तस है। नगर निगम ने करीब नौ से 10 माह के भीतर कूड़े के निस्तारण का दावा किया था लेकिन जिस गति से कार्य चल रहा है, उससे अभी इस कार्य में काफी समय लगने की संभावना है।
किच्छा मार्ग (एनएच-74) स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण कर इसके स्थान पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने और फाजलपुर महरौला में सीबीजी प्लांट बनाकर नई तकनीक से कूड़ा निस्तारण के प्रयास कई वर्षों से जारी हैं। जुलाई 2020 को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास 50 हजार मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन का लगाई गई थी लेकिन सात माह बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा कम होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को भी ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा हाईवे पर गिरा नजर आया। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से राहगीर और आसपास के लोग परेशान नजर आए।
कूड़ा हटाओ जनसंघर्ष समिति कर चुकी है आंदोलन
रुद्रपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने की मांग लंबे समय से चल रही है। वर्ष 2019 में कूड़ा हटाओ जनकल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले कूड़े का पहाड़ हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था। समिति के संरक्षक शिवानंद महाराज क्रमिक अनशन पर भी बैठे थे। इसके बाद मेयर ने जल्द कूड़ा हटवाने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था। इसके बाद कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन लगी थी लेकिन हालात बहुत अधिक नहीं बदले हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
हाइवे तक फैल रहा है कूड़ा
रुद्रपुर। हाईवे किनारे बने कूड़े के पहाड़ से कूड़ा गिरकर हाईवे पर आ जाता है। हाईवे के कुछ हिस्से को घेर चुके कूड़े के ढेर की वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आसपास के लोगों के लिए यह बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। (ब्यूरो)