फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

पंत विवि में वित्तीय संकट का समाधान निकालें सीएम अन्यथा होगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
निदेशक प्रशासन राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
वित्तीय संकट से जूझ रहे जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शिक्षण, शोध और प्रसार के कार्यक्रम लगभग ठप हैं। इसके अलावा कर्मियों को दो माह से वेतन भी नहीं मिल सका है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवि कुलपति से वार्ता कर सीएम को संबोधित ज्ञापन निदेशक प्रशासन राजेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासनिक भवन पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि एशिया की नंबर एक मानी जाने वाली पंतनगर यूनिवर्सिटी खराब प्रबंधन और गलत नीतियों के चलते आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। इससे विवि के फार्म कर्मचारियों, प्राध्यापकों और ठेका कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विवि की प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए शीघ्र ही वित्तीय समस्याओं का निराकरण किया जाए। विवि की ओर से नवंबर में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई थीं लेकिन उनकी छपाई के लिए आवश्यक स्याही खरीदने तक के लिए भी विवि के पास धन नहीं था। इस कारण कई छात्रों को अब तक डिग्री नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन

पनेरू ने कहा कि विवि में कार्यरत 2700 ठेका कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है। यही नहीं विवि में कार्यरत शिक्षकों और नियमित कर्मचारियों को भी एक माह से अधिक बीतने के बावजूद वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बजट के अभाव में शोध भी प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा मजबूरन उन्हें आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। वहां डॉ. महेंद्र शर्मा, अजय सिंह चौहान, कन्हैया लाल, अनुराधा जोशी, रूपा आर्या, राकेश कुमार आदि थे।
फोटो 06 पीएनटी 23पी- निदेशक प्रशासन राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed