{"_id":"5fe249328ebc3e3bb5293d9e","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4083543158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से निस्तारित की जाएं पूर्व सैनिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से निस्तारित की जाएं पूर्व सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन
ुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों और अर्द्ध सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर त्रैमासिक बैठक हुई। डीएम ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व में दिए निर्देशों के अनुसार ब्लॉक और तहसील स्तर पर सभी एसडीएम, बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट में भी नोडल अधिकारी नामित कर दो माह में सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक करने संबंधित निर्देष अधिकारियों को दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी सीओ को पूर्व सैनिकों के मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि थाना/तहसील में कानून से संबंधित जो बैठकें होती हैं, उनमें पूर्व सैनिक के प्रतिनिधि को आमंत्रित किए जाएं। उन्होंने एमएनए को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर स्थापित शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही सैनिकों के नाम अंकित करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
लोनिवि के अधिकारी गौला नदी से शांतिपुरी मार्ग निर्माण को लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। जब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होता है, तब तक धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव करें। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर से सभी बैंकों को सैनिकों से संबंधित मामलों को सुगमता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सेठ और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खड़क सिंह कार्की ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, मुख्य कोषाधिकारी शिवानी पांडे, मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, एसडीएम निर्मला बिष्ट, मुक्ता मिश्र आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
वेंडिंग जोन करें निर्धारित, ई-रिक्शा का रूट तय हो : डीएम
बिना मास्क यात्रियों को वाहनों में न बैठाएं, टैक्सी चालकों की हो सैंपलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने एसडीएम, सीओ और एआरटीओ को ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, बिना लाइसेंस, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, मोबाइल पर बात करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अंधे मोड़ और अति दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टिव इंडीकेटर बोर्ड स्थापित कराए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन चालक अनिवार्य रूप से मास्क पहने और अतिरिक्त मास्क, सैनिटाइजर वाहन में जरूर रखें। बिना मास्क पहने यात्रियों को वाहन में न बैठाया जाए। टैक्सी चालकों की समय-समय पर सैंपलिंग कराई जाए। वॉल राइटिंग, होर्डिंग्स और बैनर के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। आरएम सिडकुल औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों की साइकिल पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के साथ ही वाहन स्टैंड, पार्किंग स्थलों में भी अभियान चलाकर वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम और निकाय अधिकारी ई-रिक्शा संचालन का रूट आवंटन के साथ ही संचालित वाहन और चालक की सूची तैयार करें। नगर आयुक्त और मंडी सचिव को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर वेंडिंग जोन के लिए जगह निर्धारित करने के निर्देश दिए। वहां एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, आरएम सिडकुल पारितोष वर्मा आदि थे। (संवाद)
11 महीनों में हुए 6036 वाहनों के चालान
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि 16,413 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के साथ ही बिना स्पीड गवर्नर वाले 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जनवरी से नवंबर तक 6036 वाहनों के चालान किए गए हैं। भारी वाहन में सवारी पर 31, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने पर 27, मालवाहनों में ओवर लोडिंग में 388 और तेज रफ्तार वाहन संचालन में 547 चालान किए गए हैं। बिना हेल्मेट के 1349, बिना सीट बेल्ट 520 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस और परिवहन विभाग ने 4718 लाइसेंसो के निलंबन की कार्यवाही की है। (ब्यूरो)