फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

Udham Singh Nagar News: वन भूमि से विस्थापित हुए परिवारों को अन्यत्र बसाने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट से मिलते वन विभाग से हटाए गए अतिक्रमणकारी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वन भूमि से विस्थापित होने वाले 12 परिवारों के लोग एसडीएम से मिले। उन्होंने हटाने से पूर्व उन्हें कहीं बसाने की मांग की। पीड़ित परिवारों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

आरक्षित वन भूमि से हटाए गए परिवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश राठौरा बॉबी की देखरेख में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट से मिले। उन्होंने वन भूमि से हटाए गए परिवारों की हालत एसडीएम को बताई। कहा कि यहां से हटाए गए लोगों को कहीं सरकारी जमीन में व्यवस्थित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि एसडीओ फारेस्ट से संपर्क कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए विस्थापित परिवारों की व्यवस्था की जाए। इन्हें 15 दिन का समय अन्यत्र व्यवस्था करने के लिए दिए जाए। वहां कमल कुमार, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, मिथून, राजेंद्र कुमार, तपन राय, वीर सिंह, काली चरन, विजय सिंह, राज कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

गर्भवती पूजा का सारा खर्च उठाएंगी एसडीएम की पत्नी मीनाक्षी
खटीमा। वन विभाग की ओर से आरक्षित वन क्षेत्र से हटाए गए परिवारों में एक गर्भवती महिला पूजा भी है। पीड़िता पूजा की घर-गृहस्थी पर एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट की पत्नी मीनाक्षी बिष्ट को सहानुभूति दिखाई दी। मीनाक्षी ने पूजा पत्नी विजय को आश्वस्त किया कि वह उनका सारा खर्च स्वयं उठाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह बिल्कुल परेशान नहीं हों। वह प्रसव होने और जज्चा-बच्चा के स्वस्थ होने तक सारा खर्च उठाएंगी। इस पर पूजा के खुशी के आंसू छलक आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed