फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा ः गोविंद बोहरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में शिक्षकों के साथ बैठक करते राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा। स? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा के यहां पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

देहरादून से चंपावत जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बोहरा शनिवार देर शाम मंडी समिति विश्राम गृह पहुंचे। शिक्षकों ने उनका फूलमाला पहना कर स्वागत किया। खटीमा शाखा पदाधिकारियों ने जनपद ऊधमसिंह नगर में पर्याप्त पद होने के बाद भी पदोन्नति न हो पाने का मामला प्रदेश अध्यक्ष बोहरा के समक्ष उठाया।
प्रदेश अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि जनपद ऊधमसिंह नगर में पदोन्नति न होने का प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। जनपद ऊधमसिंह नगर में प्रधानाध्यापकों के स्वीकृत पदों की जानकारी लेकर इस संदर्भ में जल्द शिक्षा मंत्री से वार्ता कर उनके संज्ञान में प्रकरण लाया जाएगा और जल्द पदोन्नति कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने 17140 वेतन के लाभ से वंचित शिक्षकों तथा 2005 एवं 2006 में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा ने किया। वहां पूर्व प्रांतीय महामंत्री कमान सामंत, सुरेश उप्रेती, खिलानंद अटवाल, राजेश जोशी, अरविंद गोस्वामी, नितिन चौहान, भुवन उप्रेती, शिवानंद यादव, रमेश रावत, राजअचल यादव, लक्ष्मण नेगी, मुुकेश राणा, छविराज कफलिया, पूरन बिष्ट, जितेंद्र यादव, हरीश भट्ट, दिनेश बगोटी, राजेंद्र कुमार, सुखदेव राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed