फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

उमरुखुदर के ग्रामीणों ने विधायक डॉ. राणा के समक्ष उठाया संपर्क मार्गो की दुर्दशा का मुद्दा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
खटीमा में ब्लॉक मार्केट के व्यापारी विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन देते। - फोटो : KHATIMA
उमरुखुर्द ग्राम सभा के ग्रामीण सड़क की बदहाली से परेशान हैं। बुधवार को गांव के दौरे पर पहुंचे विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग रखी। बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ होने से घर से निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

खटीमा ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से यह कहकर मिट्टी भरान कराया गया कि इसका उन्हें भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं हुुआ। विधायक डॉ. राणा ने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इधर ग्राम प्रधान कमलेश राणा ने बताया कि ग्रामीणों ने नगर तल से गहरे मार्गों में राख भरवाई गई है, उसका स्टीमेट बनाकर उनका भुगतान किया जाएगा। वहां भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, कै. त्रिलोक सिंह, कै. दीवानी चंद, महेश, पीडी जोशी, पार्वती देवी, कमला देवी, बबीता, गायत्री देवी, ललित मोहन, पुष्पा मेहरा आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मार्केट के व्यापारियों ने लिंटर ऊंचा करने की उठाई मांग
खटीमा। ब्लॉक मार्केट के व्यापारियों ने विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर विकासखंड कैंपस के आगे की दुकानों के लिंटर छह फुट ऊंचा करने की मांग की। विधायक डॉ. राणा के व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में उनकी दुकानें एनएच के नाली के लेबल से दो फिट नीचे है, जिससे जलभराव होने पर दुकानों में पानी भर जाता है। विधायक डॉ. राणा ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक राणा ने ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी एवं बीडीओ एनसी उपाध्याय से वार्ता की। सांसद प्रतिनिधि नामधारी ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां भुवन तिवारी, नंदाबल्लभ जोशी, पंकज कुमार, योगेश, मदन जोशी, विजयपाल सिंह, केदार दत्त, हयात गैड़ा, करमजीत, जगदीप सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)

खटीमा में ग्राम सभा उमरुखुर्द में संपर्क मार्ग का निरीक्षण करते विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा।

खटीमा में ग्राम सभा उमरुखुर्द में संपर्क मार्ग का निरीक्षण करते विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed