फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

अवैध खनन रोकने के लिए बनेंगे तीन विशेष चेक पोस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में विशेष चैक पोस्ट पर वाहनों की जांच करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार यूसु्फ अली। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अवैध खनन रोकने के लिए काशीपुर में तीन चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। इन पर राजस्व, खनन और परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों की चेकिंग करेंगे। चेक पोस्ट पर अवैध खनन के अलावा वाहनों की फिटनेस सहित दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। पहला चेक पोस्ट सोमवार को परमानंदपुर मार्ग पर लगाया गया और इस पर दस वाहनों की जांच की गई। सभी वाहनों में उपखनिज मानक के अनुसार पाया गया।
विज्ञापन

प्रशासन को क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। अवैध खनन को लेकर अपराध भी बढ़ रहे हैं। डीएम युगल किशोर पंत ने विशेष चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पहला चेक पोस्ट लगाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि चेक पोस्ट ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे जहां पास में ही धर्म कांटे हैं। अगर कोई वाहन ओवरलोड मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा। चेकिंग के दौरान हेलमेट सहित वाहनों की फिटनेस और अन्य दस्तावेज भी देखे जाएंगे। पहला चेक पोस्ट परमानंदपुर से लोहिया को जाने वाले रास्ते पर लगाया गया है। पहले दिन दस वाहन चेक किए गए हालांकि इस दौरान कोई भी वाहन ओवरलोड नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि शेष दो पोस्ट भी जल्द बनाए जाएंगे। इस कार्रवाई में सहयोग करने के लिए डीएम की ओर से 12 पीआरडी जवान दिए गए हैं। ये चेकिंग में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने की दिशा में ये प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed