फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

सड़कों की बदहाली से शांतिनगर के लोगों को परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
वार्ड नंबर एक की जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तीन गांवों की आबादी को मिलाकर बनाए गए वार्ड नंबर एक के लोग अभी सड़क की सुविधा न होने से परेशान हैं। पिछले चार दिनों से हुई लगातार बारिश ने वार्डवासियों की परेशानियां और बढ़ा दी है। ऊपर से रेलवे के अंडर पास में जमा हुआ पानी वार्डवासियों की दिक्कतों का सबब बना हुआ है। पार्षद ने कहा कि वार्ड में अभी तक 74 सड़कों का निर्माण हो चुका है लेकिन नई आबादी होने के कारण कई इलाकों में अभी सड़कें नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर एक में कचनालगाजी, रंपुरा और निझड़ा क्षेत्र आता है। इनमें से ज्यादातर आबादी में नई प्लाटिंग हुई हैै।
इसी वार्ड के शांतिनगर में लालढ़ांग से विस्थापित लोगों के परिवार भी बसाए गए हैं। वार्ड का कुछ हिस्सा ऊंचाई पर है तो कुछ हिस्से में जलभराव की समस्या बनी रहती है। कचनालगाजी में शांतिनगर, रंपुरा और निझड़ा में शिवालिक स्कूल के पास कुछ सड़कें अभी नहीं बन पाईं है। लगातार हुई बारिश से इन कच्ची सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो चला है। पार्षद बीना नेगी ने कहा कि वार्ड में नई आबादी के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों की समस्या बनी हुई है। फिर भी उनके वार्ड में बीते चार वर्षों में 74 सड़कों का निर्माण हो चुका है। अगले वर्ष कुछ और सड़कें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास में भरा पानी, राहगीरों का चलना मुश्किल
काशीपुर। वार्ड नंबर एक में शांतिनगर में एफआरएफ फैक्टरी के पीछे बना रेलवे अंडरपास हादसों का सबब बना हुआ है। बारिश के कारण अंडरपास में तीन से चार फुट पानी भर आया है। इससे महिलाओं और स्कूली बच्चों को रामनगर रोड तक पहुंचने में मशक्कत झेलनी पड़ रही है। पार्षद ने कहा कि इस अंडरपास से पानी की निकासी के लिए तत्कालीन विधायक हरभजन सिंह चीमा के माध्यम से रेलवे के अधिकारियों से कई बार वार्ता की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में महिलाओं और छात्राओं को जान पर खेलकर अंडरपास से गुजरना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिनगर कालोनी के वाशिंदे पिछले कई वर्षो से सड़क की सुविधा से वंचित हैं। यहां पुराना खड़जा पड़ा हुआ है, जो कई स्थानों से टूट फूट गया है। इससे सड़क में पानी भर जाता है।
जयपाल सिंह रावत, शांतिनगर।
एसआरएफ के पीछे बने अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। अंडरपास बनने के बाद से बरसाती सीजन में लोगों की आवाजाही प्रभावित रहती है।

एससी शर्मा, कचनालगाजी।
पार्षद होने के नाते वह और उनके पति वार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए काफी समय देते हैं। उनके वार्ड में सबसे अधिक सड़कें बनी हैं लेकिन नई बसासत के कारण कई सड़कें अभी नहीं बन पाई है। उनके लिए प्रयास जारी हैं।
बीना नेगी पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed