फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

पेंशनर्स ने किया गोल्डन कार्ड में राशि जबरन काटे जाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में गोल्डन कार्ड को लेकर बैठक करते पेंशनर्स।संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की एक बैठक उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्ड के नाम पर जबरन राशि काटे जाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि सरकार की ओर से घोषित स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पिछले एक वर्ष तक पेंशन राशि में से अनिवार्य रूप से अंशदान के रूप में कटौती का प्रावधान कर दिया है। गोल्डन कार्ड की वैधता अभी तक निर्धारित नहीं है। विभिन्न संगठनों की आपत्ति पर अब योजना में शामिल होने को लेकर विकल्प मांगें जा रहे हैं। कटौती तुरंत शुरू हो जाएगी, इसका लाभ पेंशनर्स अथवा कर्मचारी को मिले अथवा न मिले। सरकार की ओर से अभी तक उन अस्पतालों की लिस्ट भी जारी नही की गई है जहां गोल्डन कार्ड मान्य होंगे। विकल्प भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। सभा में वक्ताओं ने इस योजना का विरोध किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य एलपी गहतोड़ी, सरदार सुरेंद्र सिंह,अनिल सक्सेना, फारूक हुसैन, सर्वेश मिश्रा, शेष कुमार सितारा आदि ने विचार रखे। ओपी चौहान ने अध्यक्षता की। संचालन सीबी डोभाल ने संचालन किया। बैठक में हरिओम अग्रवाल, रोशन सिंह वत्सल, अर्जुन अग्रवाल, महेश उप्रेती, सुरेश गर्ग जेपी अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed