फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

यूरिया वितरण कार्य रोककर केंद्र में ताला ठोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर के इफ्को यूरिया वितरण केंद्र पर नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। इफ्को यूरिया वितरण केंद्र पर अव्यवस्था और नैनो यूरिया को यूरिया के साथ जबरन देने का आरोप लगाकर किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा कर दिया। उन्होंने वितरण कार्य बंद कराकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और केंद्र पर ताला ठोक दिया। बाद में प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों और केंद्र के प्रतिनिधियों की बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति बनी।
विज्ञापन

सोमवार को इफ्को यूरिया वितरण केंद्र पुरानी अनाज मंडी पर सुबह से ही यूरिया लेने वाले किसानों की भीड़ जमा हो गई। केंद्र पर धूप से बचाव और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं देख किसान भड़क गए। एक किसान को आधारकार्ड पर 10 कट्टा यूरिया और नैनो यूरिया दी जा रही थी जबकि किसान नैनो यूरिया का विरोध कर रहे थे और 15 कट्टों की मांग कर रहे थे। किसान नेता मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने हंगामा किया और वितरण केंद्र को बंद करा दिया। मनप्रीत सिंह ने कहा एक एकड़ में चार या पांच कट्टे यूरिया लगते हैं।
विज्ञापन

कई किसानों के पास पचास-साठ एकड़ जमीन है उसमें दस कट्टे से क्या होगा। यहां किसानों के बैठने और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को फोन कर किसानों के नाराजगी की जानकारी दी। एसडीएम ने मामला निपटाने के लिए कानूनगो राम सिंह को व कानून व्यवस्था बनाने के लिए उप निरीक्षक रुबी मौर्य को भेजा। कानूनगो राम सिंह ने किसानों से बात की। बाद में कानूनगो की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें किसानों की ओर से जितेंद्र सिंह जीतू, कल्याण सिंह, मनप्रीत सिंह यूरिया वितरण केंद्र प्रभारी हरक सिंह, उपनिरीक्षक रुबी मौर्य में लंबी वार्ता के बाद सहमति बन गई। इस मौके पर टीका सिंह सैनी, जोरावर सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर सहमति बनीं
-यूरिया के साथ नैनो यूरिया लेने की अनिवार्यता नहीं रहेगी।
- एक किसान को दस कट्टे और दो ओटीपी (आधार कार्ड) पर तीस कट्टे यूरिया मिलेगा।
-कर्मचारी सुबह ही केंद्र पर यूरिया लेने वाले किसानों को टोकन देंगे।
-केंद्र के बाहर छाया के लिए टेंट लगाया जाएगा और पीने के पानी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed