{"_id":"600f194b8ebc3e543c286b2c","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld412526210","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा से 1800 किसान दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा से 1800 किसान दिल्ली रवाना
विज्ञापन
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर परेड को लेकर रणनीति बनाते सितारगंज के किसा?
- फोटो : SITARGANJ
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने खटीमा से दो बसों सहित पचास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में महिलाओं सहित लगभग 1800 किसान दिल्ली रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले थारु राणा परिषद सहित अन्य संगठनों से जुड़े किसान इसमें शामिल थे।
दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जत्थे के साथ रवाना हुए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह ने कहा कि किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। थारु राणा परिषद अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि तराई के किसान दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पूरा समर्थन करते हैं। किसान अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। वहां पर जसविंदर सिंह पप्पू, रमेश राणा, सुखरा मौर्य, साधू सिंह नामधारी आदि थे।
दिल्ली कूच करने वाले किसानों में लक्खा सिंह, अंकित सिंह, सुखविंदर कौर, नरेंद्र कौर, सुषमा राणा, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरपाल सिंह, जसपाल सिंह, श्याम सिंह राणा, गुरवंत, गुरेंद्र पाल, मनजीत कौर आदि थे। इधर, जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में सोमवार को किसान खाद्य सामग्री और तिरंगे लेकर 12 गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुए। सहोता ने बताया कि हमारे दल में दर्शन सिंह देओल, शीतल बड़वाल, इंद्रपाल सिंह, मुख्त्यार सिंह, जागीर सिंह, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सहोता, प्रीतपाल सिंह, अमरजीत बाजवा आदि थे।
विज्ञापन
शिल्पी और संजीव पहुंचे गाजीपुर बार्डर
गदरपुर/किच्छा। कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा और कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव सिंह सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं। शिल्पी ने महिला किसानों के साथ एक विशेष बैठक कर बताया कि ट्रैक्टर रैली की अगुवाई महिला किसान करेंगी। वहां पर हरियाणा से पहुंचीं ज्योत्सना गुलिया, बाजपुर से पहुंचीं सुनीता बाजवा, गदरपुर की खेमपुर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह आदि थे।
इधर, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के साथ कई किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर धरना दिया। उन्होंने किच्छा के लोगों से शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उनके साथ विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनी सिंह, संजय यादव, रोहित, किशन पारिख, श्रवण कुमार, किसान नेता रंजीत सिंह, जगरूप सिंह, गुरजीत सिंह, जसवीर सिंह आदि थे।
काशीपुर के किसानों ने गाजीपुर बार्डर में की भूख हड़ताल
काशीपुर। कृषि कानूनों के विरोध में काशीपुर के दो किसानों समेत जिले के 11 लोगों ने 24 घंटे के लिए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी जोगा सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर कई राज्यों के किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल में पीलीभीत और मुरादाबाद जिले के किसान भी शामिल हैं। वहां पर कफील सिद्दीकी, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह विर्क, सोमवीर सिंह, जयपाल सिंह और हरदीप सिंह आदि थे। (संवाद)
गाजीपुर बार्डर पहुंचे बाजपुर से सैकड़ों किसान
बाजपुर/सितारगंज। क्षेत्र भर से सोमवार को सैकड़ों किसान गाजीपुर बार्डर रवाना हुए। ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर ने बताया कि बीस गाड़ियों के साथ किसानों का जत्था मेरे साथ आया है। विभिन्न मार्गों से तराई के अन्य किसान भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं होता किसान घर नहीं आएंगे। वहां पर सज्जन प्रधान, सरताज मंसूरी, राणा रणजोत सिंह, रिंकू चीमा, रोहित शर्मा आदि थे। इधर, सितारगंज से अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था रवाना हो गया। किसान नेता नवतेज पाल सिंह, साहब सिंह बिज्टी, सुखचैन सिंह और गुरसेवक सिंह महार समेत सैकड़ों किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन की रणनीति बनाई। (संवाद)

बाजपुर के किसानों का जत्था।- फोटो : BAZPUR

काशीपुर में गाजीपुर बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में दिल्ली जाने से पूर्व ग्राम कल्याणपुर में नारेबाजी करते किसान।- फोटो : KASHIPUR