फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CIMAP's incomparable contribution in bringing herbal revolution in the country: Dr. Sanjay

देश में हर्बल क्रांति लाने में सीमैप का अतुलनीय योगदान : डॉ. संजय

Mon, 05 Feb 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
CIMAP's incomparable contribution in bringing herbal revolution in the country: Dr. Sanjay
पंतनगर में किसानों को संबोधित करते बायोटेक निदेशक डाॅ. संजय कुमार। संवाद
पंतनगर। देश में हर्बल (औषधीय व सगंध पौधे) और जैविक खेती में क्रांति लाने में केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) का अतुलनीय योगदान है। यदि किसान परंपरागत खेती के इतर हर्बल और जैविक खेती करें तो उनकी आय में और वृद्धि हो सकती है। ये बात जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेश डाॅ. संजय कुमार ने सीमैप के एक दिनी किसान मेले में कही।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित किसान मेले का डाॅ. कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए कहा कि परंपरागत गेहूं, धान व गन्ना आदि की खेती से किसानों की जीवनयापन भर की ही आय हो पा रही है। इस युग में जब हर्बल, जैविक और प्राकृतिक खेती की बात हो रही है तो उसमें सीमैप बहुत अच्छा काम कर रहा है। रुद्रपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रोहिला, एनसीसी पंतनगर कमांडेंट कर्नल एएस राठौर, प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. संजय यादव ने भी किसानों को संबोधित किया। वहां डाॅ. आरके उपाध्याय, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. वैंकटेश केटी, डाॅ. दिपेंद्र कुमार, डाॅ. अमित चैहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन


हर भौगोलिक परिस्थिति में हो सकती है हर्बल खेती

केंद्रीय समन्वयक डाॅ. सौदान सिंह ने बताया कि हर्बल व जैविक खेती प्रत्येक भौगोलिक परिस्थिति में की जा सकती है। सीमैप के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. आरसी पलड़िया ने बताया कि मैदान में मेंथा व तुलसी, भाबर में जिरेनियम व सतावर, पर्वतीय क्षेत्रों में गुलाब व विदर्भ और बुंदेलखंड जैसे सूखे इलाकों में खस व पामारोजा की खेती की जा सकती है। इससे किसान एक एकड़ में 80 हजार से एक लाख रुपये तक आय पा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाॅल में दी गई जानकारी
पंतनगर। मेले में डिबेर-डीआरडीओ के स्टाॅल पर तकनीकी अधिकारी यूसी जोशी और डाॅ. संजय मोहन गुप्ता जानकारी दे रहे थे। साथ ही उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के स्टाॅल पर डाॅ. मणिंद्र मोहन, ललित मिश्रा, महेंद्र कुमार व सुनील ने जानकारी दी। साथ ही सुंदरम स्वयं सहायता समूह जवाहर नगर, आस्था औंस उत्पादन केंद्र भंभौरा महमूदाबाद सीतापुर, मल्टीप्लेक्स ग्रुप आफ कंपनीज बंगलूरू कर्नाटक और विमको पाॅपुलर नर्सरी के स्टाॅलों पर भी उनके उत्पादों से संबंधित जानकारी दी गई। संवाद


मेले में बिके मेंथा के 30 क्विंटल बीज
पंतनगर। मेले में मैंथा की विभिन्न प्रजातियों के 30 क्विंटल बीजों की बिक्री की गई। साथ ही जिरेनियम की 10 हजार कटिंग सहित सतावर, पामारोजा, अश्वगंधा, वैटीवर, खस, लेमन ग्रास व तुलसी के पांच क्विंटल की बिक्री भी की गई। मेले में नेपाल व उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश व बिहार के लगभग एक हजार से अधिक किसान जुटे। ये किसान गुलाब जल व तेल निकालने के सचल प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न तकनीक से रूबरू हुए। गोष्ठी में किसानों की हर्बल व जैविक खेती में आ रही समस्याओं का समाधान भी किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed