{"_id":"5e4c279b8ebc3ecefd76e2e5","slug":"chori-in-bazpur-bazpur-news-hld374153342","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शोरूम सहित दो जगहों स्थानों से आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शोरूम सहित दो जगहों स्थानों से आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
बाजपुर ज्वैलर्स शोरूम में चोरी के बाद जांच करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। नगर क्षेत्र में चोरियां का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने सोमवार रात एक ज्वैलरी शोरूम सहित दो स्थानों से लाखों के आभूषणों समेत 35 हजार की नकदी चुरा ली। शातिर चोर शोरूम से सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
रेलवे क्रॉसिंग के पास मुख्य मार्ग पर कपकोट गांव (हरिपुरा, बाजपुर) निवासी पलाश पांडेय का हरि अंबे ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। सोमवार देर रात चोरों ने शोरूम के जीने की दीवार काटकर गल्ले में रखी 35 हजार की नकदी, 170 ग्राम सोने के आभूषण, हीरे की चार अंगूठी, तीन किलो चांदी के आभूषण, एलईडी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और ग्राहकों के मरम्मत के लिए आए सोने के गहनों सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोर शोरूम की सीढ़ी के गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़कर दीवार काटकर भीतर घुसे। चोरों ने तिजोरी को काटने की कोशिश भी की लेकिन उसमें सफल नहीं हुए। इससे तिजोरी में रखे आभूषण बच गए। शोरूम स्वामी के अनुसार शोरूम से करीब 12 लाख के सामान और नकदी की चोरी हुई है। खबर मिलते ही सीओ दीपशिखा अग्रवाल, इंस्पेक्टर एनबी भट्ट ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेजों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, मलेरिया रोड निवासी अब्दुल समद के बेटे की 16 फरवरी को बरात हरिद्वार गई थी। इस दौरान घर पर महिलाएं थीं। सोमवार रात को महिलाएं गीत गाने गाकर सो गईं। इस बीच चोर घर में घुसे और चांदी के छल्ले, अंगूठी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मंगलवार को सुबह अब्दुल समद की पत्नी महरूल निशा कूड़ा डालने गई तो वहां खाली बैग पड़ा मिला। अब्दुल समद ने चोरी की कोतवाली में तहरीर दी है।
26 दिनों में चोरी की 11 वारदातें
बाजपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 26 दिनों में चोरी की 11 वारदातें हो चुकी हैं। इसमें से पुलिस ने सोमवार को समीर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लेकिन चोरों ने फिर चोरी कर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। संवाद
शोरूम सहित अन्य चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं। एसओजी को भी विशेष तौर पर लगाया गया है। पुराने चोर गिरोहों को चिह्नित कर उनकी खोजबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। - दीपशिखा अग्रवाल सीओ बाजपुर।