फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   china to invest six thousand crore in uttrakhand.

उत्तराखंड में छह हजार करोड़ का निवेश करेगा चीन

Mon, 17 Apr 2017 12:06 AM IST
भास्कर पोखरियाल /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
भास्कर पोखरियाल /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
china to invest six thousand crore in uttrakhand.
investment

केंद्र और उत्तराखंड सरकार की पहल पर अब सिडकुल में फिर अच्छे दिन आने वाले हैं। चीन की 12 बड़ी कंपनियां उत्तराखंड में छह हजार करोड़ के निवेश के लिए तैयार हो गई हैं। ये कंपनियां सितारगंज और पंतनगर सिडकुल में बड़ा निवेश करेंगी, जिससे सवा लाख लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की रफ्तार भी तेज होगी। दिल्ली में दो दिन चली बैठक में चीन की नामी कंपनियों ने उत्तराखंड में निवेश के लिए मन पक्का कर लिया है। 23 अप्रैल को इन कंपनियों का दल सिडकुल का दौरा करने के बाद 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री के साथ निवेश को लेकर करार करेगा।

विज्ञापन



पिछले छह माह से सिडकुल में औद्योगिक विकास को तेज करने की चल रही कवायद रंग लाई है। चीन की 12 बड़ी कंपनियों ने उत्तराखंड में छह हजार करोड़ के बड़े निवेश के लिए हामी भर दी है। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई चीन की कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक में निवेश को लेकर अहम निर्णय लिए हैं। इसमें सिडकुल के प्रबंध निदेशक डा. आर राजेश कुमार खुद भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उनके साथ चीन की कपंनियों के प्रतिनिधियों ने निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की। नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दो दिन चली बैठक के बाद उत्तराखंड में निवेश करने के लिए सहमति जता दी। अब चीन की 12 कंपनियों का दल प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों की अगुवाई में 23 अप्रैल को पंतनगर सिडकुल और सितारगंज का दौरा करेगा और यहां निवेश से संबंधित जानकारियां जुटाने के बाद 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अहम करार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
सब कुछ ठीक रहा तो पंतनगर और सितारगंज सिडकुल में सवा लाख बेरोजगारों को रोजगार मिलने के रास्ते खुल जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन फैक्ट्रियों में अधिकांश को सितारगंज सितारगंज में स्थापित किया जाना है। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से पलायन पर ब्रेक लगेगा।

टैक्सटाइल के क्षेत्र में होगा बड़ा निवेश
सिडकुल में निवेश की इच्छा जता रही चीन की कंपनियां यहां टैक्सटाइल को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। टैक्सटाइल के क्षेत्र में यहां अभी किसी कंपनी ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई थी, टैक्सटाइल पर निवेश से यहां विकास के और भी रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा रुद्रपुर वाइनरी फैक्ट्री के साथ ही अन्य बड़े उद्योगों की स्थापना की भी संभावनाएं हैं।

इन कपंनियों का आएगा दल
निवेश के लिए सिडकुल का दौरा करने को 23 अप्रैल को जिन कंपनियों का दल यहां आना है, उनमें शंघाई जिनशुआई फरनेचर कंपनी लि. के जनरल मैनेजर चांगवान झोंग, शंघाई तिंदहुई इनवेस्टमेंट कंपनी के अध्यक्ष चेनबाओ पिंग, शंघई युहुआ इनवेस्टमेंट ग्रुप के अध्यक्ष झिंगयू्बे, शंघाई यिपिन स्टोन कंपनी के जनरल मैनेजर लि बाओपिंग, लूओयांग शंघुआंग वाइन कंपनी के जनरल मैनेजर चंगेन झोंग, शंघाई हॉंग गैंग इंडस्ट्री डेवलपमेंट कंपनी के अध्यक्ष लिजिआनबाओ, शंघाई इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कंपनी के अध्यक्ष चांगझियाओ बिन, शंघाई किआंगशु इनवेस्टमेंट कंपनी के अध्यक्ष झांगटोंग, चेंगडु हैंजिंआंग एडवांस मैटेरियल टैक्नोलॉजी कंपनी के जनरल मैनेजर वांगझान आदि शामिल हैं।


दो दिन तक दिल्ली में कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। 12 कंपनियों से निवेश पर सहमति बन गई है। 23 अप्रैल को सिडकुल का दौरा करने के बाद इन कंपनियों का दल 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ करार पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही निवेश का काम शुरू होगा।
-डा. आर. राजेश कुमार, एमडी सिडकुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed