{"_id":"5fef73328ebc3e3b65736cdc","slug":"child-line-joins-son-separated-from-family-on-new-year-rudrapur-news-hld409527435","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन ने नए साल पर परिवार से बिछड़े बेटे को मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन ने नए साल पर परिवार से बिछड़े बेटे को मिलाया
विज्ञापन
रुद्रपुर में चाइल्ड लाइन टीम के साथ प्रेम व परिजन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। झारखंड के एक परिवार का आठ दिनों से लापता इकलौता बेटा चाइल्ड लाइन टीम ने परिवार के सुपुर्द कर दिया है। नए साल में बच्चे के मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
शुक्रवार को चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक शायरा मंसूरी ने बताया कि बाजार चौकी पुलिस को आठ दिन पहले रुद्रपुर बाजार में 10 वर्षीय एक बालक अकेले घूमता मिला था। बालक को बाल कल्याण समिति के निर्देशों पर कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन कार्यालय में रखा गया। बच्चे ने अपना नाम प्रेम और पता ग्राम तीन पहाड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखंड बताया था।
टीम ने बालक के परिजनों और ग्राम प्रधान से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि प्रेम अपनी नानी के साथ रुद्रपुर में एक रिश्तेदार के घर गया था लेकिन रुद्रपुर में आने के बाद वह नानी से बिछड़ गया। शुक्रवार को बालक की मां और ताई ने रुद्रपुर पहुंचकर समिति के समक्ष प्रेम के दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। वहां जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मेदिनी रस्तोगी, अंशुल कपूर और अभिमन्यु थे। (संवाद)