{"_id":"6a901706795e7fa7b405b3c7","slug":"chief-minister-youth-manthan-at-jcs-public-school-rudrapur-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन, छात्रों ने सीएम के सामने रखे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन, छात्रों ने सीएम के सामने रखे सवाल
Thu, 27 Aug 2026 04:23 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के सवाल सुने।
विज्ञापन
जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के सवाल सुने। विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों, विचारों, जिज्ञासाओं एवं भविष्य की आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मंथन पहल का उद्देश्य युवाओं और राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद को सशक्त बनाना, युवाओं की आकांक्षाओं को समझना तथा उन्हें राज्य के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान एवं स्नेह की प्रतीक एक सुंदर पेंटिंग स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की।
विज्ञापन
#WATCH | Rudrapur: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami is participating in the ‘Chief Minister Yuva Vidyarthi Manthan’ programme being held at the JCS Public School Ground in Udham Singh Nagar. pic.twitter.com/PXKGTCxW9X
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 27, 2026
विज्ञापन
कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया कि उत्तराखंड की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत अहम है। उनके विचार, सपने और नवाचार राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं से मिले और सेल्फी भी खिंचवाई।