फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Dhami plowed the field and planted paddy

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में हल चलाकर की धान की रोपाई

Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami plowed the field and planted paddy
खटीमा स्थित कालापुल गांव में अपने खेतों हल चलाते सीएम पुष्कर धामी।- संवाद
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह खटीमा के कालापुल, नगला तराई गांव स्थित अपने खेतों में धान की रोपाई कर अन्नदाताओं के श्रम व समर्पण को आत्मसात किया। साथ ही युवाओं को कृषि कार्य के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने लोगों के साथ हुड़के की थाप पर पारंपरिक गीत भी गाए।
विज्ञापन

सीएम धामी ने बैलों से खेत की जुताई कर गारा तैयार किया। इसके बाद धान की रोपाई की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक ‘हुड़किया बोल’ की प्रस्तुति दी, जिसमें भूमिया देव और इंद्र देव की वंदना की गई। लोकगीतों के माध्यम से अच्छी फसल, समय पर बारिश और कृषि समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन




धामी ने कहा कि किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वह हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों के भी संवाहक हैं। किसानों की मेहनत, उनका संकल्प और प्रकृति से उनका जुड़ाव हमें आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का इस तरह स्वयं खेत में जाकर किसानों के साथ धान की रोपाई करना न केवल उनके जमीन से जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि उत्तराखंड में नेतृत्व जमीन से जुड़ा हुआ, संवेदनशील और कर्मशील है।



इस दौरान रिंकू राणा, बंटी राणा, राजेंद्र सिहं अधिकारी, भूपेंद्र कठायत, पूरन सिंह सौन, दान सिंह धामी आदि थे।

-



सीएम बोले-पुराने दिन हुए ताजा

खेतों में हल चलाते और धान की रोपाई करते समय मुख्यमंत्री धामी पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद यह अनुभव उनके लिए भावुक और प्रेरणास्पद रहा, क्योंकि इससे उन्हें अपने बचपन और पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।




---

धान की रोपाई के बाद जनता से मिले सीएम



धान की रोपाई के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास पर ग्रामीणों और बच्चों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की बेहतरी और कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद किया, साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed