{"_id":"581b79234f1c1bab31437adc","slug":"chhath-festival-s-two-days-left-a-disaster-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व के दो दिन शेष, घाटों का बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व के दो दिन शेष, घाटों का बुरा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
छठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल समाज में मनाए जाने वाले छठ महापर्व के महज दो दिन शेष हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक छठ पूजा घाटों की सुध नहीं ली है। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के छठ पूजा घाटों का सर्वे किया तो इनमें से अधिकांश गंदगी से पटे पड़े हैं। इससे पूर्वांचल समाज के लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
बीस वार्डों वाले रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूर्वांचल समाज के लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। छठ महापर्व के अब महज दो दिन शेष हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने छठ पूजा घाटों की अभी तक सुध नहीं ली है। शहर में वर्तमान में कुल 8 छठ घाट हैं। कुछ घाटों पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने खुद सफाई करवाई है।
विज्ञापन
पूर्वांचल समाज में श्रद्धा के साथ मनाए जाने वाले छठ महापर्व की पूजा आदि के कई कार्यक्रम घाट पर ही संपन्न होते हैं। हर बार प्रशासन को छठ घाटों की याद ऐन वक्त पर ही आती है। फिर सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है, जिसके चलते पूजा वाले दिन श्रद्धालुओं को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ता है। 5 नवंबर को छोटी पूजा के साथ छठ पर्व शुरू होना है, लेकिन छठ पूजा घाटों की स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन
श्याम टाकीज रोड पर स्थित छठ पूजा घाट की हालत सबसे खराब है, जबकि पूजा अर्चना के लिए यहीं पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। इस घाट की सफाई के लिए नगर निगम को समिति की ओर से पत्र भी दिया गया लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई। इसके अलावा दरियानगर, जगतपुरा, झील, तीन पानी, ट्रांजिट कैंप, अटरिया रोड के पीछे,फुलसुंगा में स्थित घाटों में भी गंदगी व्याप्त है।