फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chest specialists and radiologists reluctant to take up postings at the hospital.

Udham Singh Nagar News: अस्पताल में तैनाती लेने से कतरा रहे चेस्ट विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट

Wed, 30 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chest specialists and radiologists reluctant to take up postings at the hospital.
काशीपुर। विभिन्न स्थानों से काशीपुर स्थानातंरित हुए दो चिकित्सक ढ़ाई महीने बाद भी सरकारी अस्पताल में तैनाती लेने से कतरा रहे हैं। पीएचसी बुग्गावाला हरिद्वार से आए वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू ज्वाइन करने के बाद से गायब हैं। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से बीते 29 जून को बड़ी संख्या में चिकित्सकों के स्थानांतरण हुए थे। इस सूची के तहत पीएचसी बुग्गावाला हरिद्वार में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू, उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में तैनात निश्चेतक डॉ. चंचल सिंह मार्छाल, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट, धारचूला में तैनात निश्चेतक डॉ. कमल नयन जोशी को काशीपुर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू के लिए भेजा गया। इनमें से बैजनाथ बागेश्वर सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित और हल्द्वानी में तैनात चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट ने एलडी भट्ट चिकित्सालय में तैनाती नहीं ली है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू भी नियुक्ति लेने के बाद से गायब हैं। अन्य चिकित्सक कार्यभार ग्रहण करके कार्य कर रहे हैं। तैनाती नहीं लेने पर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने बताया कि स्थानांतरण होने के बाद कुछ चिकित्सकों के अलग-अलग तिथियों में संशोधन हुए थे। यदि इन चिकित्सकों के स्थानांतरण में संशोधन नहीं हुआ होगा तो जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed