फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Checking the CPU market traders Ruckus

सीपीयू की बाजार में चेकिंग को लेकर व्यापारियों का हंगामा

Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Checking the CPU market traders Ruckus
चेकिंग को लेकर व्यापारियों का हंगामा करते लाेग - फोटो : When the commotion of people checking traders

विज्ञापन
शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को लेकर लांच की गई सीपीयू को एक हफ्ते भीतर ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


शनिवार शाम सीपीयू पुलिस बाटा चौक पर बिना हेलमेेट बाइक सवारों के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंच कर सीपीयू द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ने पर बाजार चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों द्वारा सीपीयू को बाजार में चेकिंग को रोकने की मांग की गई।


संजय जुनेजा के अनुसार सीपीयू पूरे शहर में कहीं भी चेकिंग करें व्यापारियों को कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन बाजार में सीपीयू के चेकिंग करने से ग्राहक डर की वजह से बाजार नहीं आते।
विज्ञापन



वहीं सीपीयू पुलिस के अनुसार चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते उन्हें बाजार में भी चेकिंग करनी पड़ रही है। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह द्वारा व्यापारियों को शांत कराते हुए उन्हें पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर त्यौहार नजदीक आने पर बाजार में खरीददारी भी बढ़ गई हैं। इसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाएं भी बाजार में पहुंच रही हैं। इससे चेन स्नेचर और झपटमार भी बाजार में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में देखा जाये तो सीपीयू के चेकिंग अभियान के तहत काफी हद तक रोज होने वाली वारदातों पर अंकुश लग सकता है, लेकिन शहर के व्यापारियों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण सीपीयू की आजादी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। हंगामा करने वालों में आकाश, राहुल सरीन, कमलेश उपाध्याय, बॉबी कुकरेजा आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed