{"_id":"580bb8d04f1c1b726b706cd3","slug":"checking-the-cpu-market-traders-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू की बाजार में चेकिंग को लेकर व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू की बाजार में चेकिंग को लेकर व्यापारियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग को लेकर व्यापारियों का हंगामा करते लाेग
- फोटो : When the commotion of people checking traders
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को लेकर लांच की गई सीपीयू को एक हफ्ते भीतर ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार शाम सीपीयू पुलिस बाटा चौक पर बिना हेलमेेट बाइक सवारों के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंच कर सीपीयू द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ने पर बाजार चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों द्वारा सीपीयू को बाजार में चेकिंग को रोकने की मांग की गई।
संजय जुनेजा के अनुसार सीपीयू पूरे शहर में कहीं भी चेकिंग करें व्यापारियों को कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन बाजार में सीपीयू के चेकिंग करने से ग्राहक डर की वजह से बाजार नहीं आते।
वहीं सीपीयू पुलिस के अनुसार चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते उन्हें बाजार में भी चेकिंग करनी पड़ रही है। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह द्वारा व्यापारियों को शांत कराते हुए उन्हें पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
इधर त्यौहार नजदीक आने पर बाजार में खरीददारी भी बढ़ गई हैं। इसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाएं भी बाजार में पहुंच रही हैं। इससे चेन स्नेचर और झपटमार भी बाजार में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में देखा जाये तो सीपीयू के चेकिंग अभियान के तहत काफी हद तक रोज होने वाली वारदातों पर अंकुश लग सकता है, लेकिन शहर के व्यापारियों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण सीपीयू की आजादी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। हंगामा करने वालों में आकाश, राहुल सरीन, कमलेश उपाध्याय, बॉबी कुकरेजा आदि शामिल थे।