{"_id":"641b4866b4687b20850a6e77","slug":"cheated-of-seven-lakh-rupees-on-the-pretext-of-getting-appointment-to-the-post-of-je-rudrapur-news-c-8-1-90490-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जेई पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ठगे सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जेई पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ठगे सात लाख रुपये
Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ऊर्जा निगम में जेई के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर एक महिला से सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर दस आजाद नगर निवासी अरमाना बेगम ने 16 फरवरी को एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा था कि उनकी पुत्री मेहरून्निसा ने ऊर्जा निगम में निकली जेई की भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। मेहरून्निसा को जेई के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर गदरपुर निवासी शाजिद खान ने किच्छा दरऊ में रहने वाले अपने भाई अब्दुल हसीब के साथ मिलकर सात लाख रुपये की मांग की। दोनों भाइयों के झांसे में आकर उसने तीन बार में सात लाख रुपये किरायेदार संजीव कुमार की मौजूदगी में दोनों भाईयों को दिए थे। इस बीच जेई परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया था लेकिन सूची में मेहरून्निसा का नंबर नहीं आया था। नौकरी न लगने पर अरमाना बेगम ने शाजिद और अब्दुल हसीब से रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने टालमटोली की।
26 दिसंबर 2022 को अरमाना नई बस्ती भूत बंगला रुद्रपुर निवासी पूर्व सभासद रामबाबू को साथ लेकर अब्दुल हसीब के घर दरऊ गई लेकिन अब्दुल हसीब घर पर नहीं था और वहां अब्दुल की मां, पत्नी और भाई शाजिद खान मौजूद था। अरमाना के रुपये मांगे जाने पर शाजिद आग बबूला हो गया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अरमाना ने 25 जनवरी को गदरपुर में शिकायती पत्र सौंपकर शाजिद खान और अब्दुल हसीब के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। इस दौरान आरोपियों ने शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर गदरपुर पुलिस ने आरोपी शाजिद खान और अब्दुल हसीब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।