{"_id":"614398538ebc3e79d351bf50","slug":"chc-incharge-misbehaved-rudrapur-news-hld4382098167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ कार्यालय में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ कार्यालय में काटा हंगामा
विज्ञापन
रुद्रपुर में सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल के समक्ष शिकायत करते गदरपुर सीएचसी प्रभारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एसीएमओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए गदरपुर सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ कार्यालय में खूब हंगामा काटा। उन्होंने सीएमओ से शिकायत कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बृहस्पतिवार सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे गदरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना ने एसीएमओ और टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को बताया कि बुधवार रात उनकी कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के संबंध में फोन पर एसीएमओ डॉ. मलिक से बात हुई थी।
इसी दौरान डॉ. मलिक ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। डॉ. सरना ने कहा कि इसकी शिकायत रात को ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से करने के साथ ही वह सीएमओ के आवास पर भी पहुंचे थे, लेकिन अधिक रात होने के कारण वह लौट आए। डॉ. सरना ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी डॉ. मलिक ने उनके साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पंचपाल ने कहा कि अभी उनके पास किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो निष्पक्ष जांच की जाएगी। साथ थी आरोप पुष्ट होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इधर, एसीएमओ डॉ. मलिक ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने भी गदरपुर सीएचसी प्रभारी पर उनके साथ फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।