फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chargesheet filed in 28 cases of scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले के 28 मामलों में चार्जशीट दाखिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in 28 cases of scholarship scam
मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने 28 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज 32 मामलों में चार्जशीट दाखिल करने से पहले एसआईटी ने शासन से अभियोजन चलाने के लिए अनुमति मांगी है। आदेश मिलने के बाद इन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2011-22 में अनियमितता मिली थी। इसके बाद शासन ने एसआईटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच में बिचौलियों ने जिला समाज कल्याण विभाग और कॉलेजों से मिलीभगत का खुलासा हुआ। बिचौलियों ने छात्रों को रुपये का प्रलोभन देकर उनका कॉलेजों में फर्जी तरह से एडमिशन करवाया था।
विज्ञापन

एसआईटी ने जिले से 60 केस दर्ज किए थे जिनमें से 50 से अधिक केसों में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नामजद थे। अब तक 24 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, बिचौलिए गिरफ्तार हो चुके हैं। 16 केसों में पहले ही चार्जशीट लगा चुके थे। अब 12 और केसों की चार्जशीट एसआईटी ने दाखिल कर दी है। अब तक कुल 28 मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। वहीं 32 मामलों में चार्जशीट दाखिल करने से पहले अभियोजन अनुमति के लिए एसआईटी ने शासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मामलों में चार्जशीट प्रेषित की गई है और अभियोजन अनुमति अभी नहीं आई है, उनकी पैरवी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाएगी जिससे कि उन मामलों की प्रक्रिया तेज हो सके जो मामले अभी शेष हैं उनके लिए शुक्रवार को बैठक की जाएगी। -डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed