{"_id":"616486f68ebc3e57891e5cdb","slug":"charas-smugling-in-kashipur-kashipur-news-hld4410937114","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.250 किग्रा चरस और पांच ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.250 किग्रा चरस और पांच ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
काशीपुर में पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.250 किलो चरस बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने एक अन्य युवक को 4.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनडीपीएस में चालान किया है।
बांसफोड़ान चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद रोड पर एक होटल में दो युवक ठहरे हैं। उनके पास चरस है। सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी ग्राम छपिया, थाना फरेंदा जिला महाराजगंज निवासी अमरनाथ है। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से 1.250 किलो चरस बरामद हुई है।
अमरनाथ ने बताया कि महाराजगंज से चरस लेकर वह अपने मित्र के पास लखनऊ पहुंचा था। वहां से वह काशीपुर पहुंचे। उन्हें नैनीताल में माल की डिलीवरी देनी थी।
उधर, प्रतापपुर पुलिस चौकी पुलिस ने रामनगर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मानपुर रोड निवासी अंकुर खुराना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनडीपीएस में चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।