फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chances of split in Congress, CP may ride bicycle

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस में फूट के आसार, सीपी हो सकते हैं साइकिल पर सवार

Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chances of split in Congress, CP may ride bicycle
रुद्रपुर। तराई में शीतलहर और घने कोहरे के कारण मौसम भले ठंडा हो लेकिन राजनीतिक गलियारों में गर्माहट जारी है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर सबका ध्यान खींचा है। ऐसे में उनका सपा में जाकर साइकिल पर सवार होने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ एवं हाल शांति विहार रुद्रपुर निवासी सीपी शर्मा कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं और वर्ष 2008 से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साल 2010 में श्रम प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने के बाद सीपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव, असंगठित कर्मचारी कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2022 में छह माह के लिए कार्यकारी महानगर अध्यक्ष और फिर वर्ष 2022 से 2025 तक महानगर अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को उन्होंने रुद्रपुर के सपा नेता तजिंदर विर्क के साथ लखनऊ सपा मुख्यालय में पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अपने घर के रुद्राक्ष के पेड़ से 108 रुद्राक्ष की माला बनाकर भी अखिलेश को भेंट की। मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद सीपी शर्मा के सपा में जाने की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। विधानसभा चुनाव में सीपी को सपा प्रत्याशी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी और अखिलेश यादव मेरे पसंदीदा नेता रहे हैं। अखिलेश से औपचारिक भेंट सुखद रही। कई विषयों पर बात हुई। आगे क्या होगा अभी कुछ कहना उचित नहीं है। - सीपी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article