फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cervical cancer screening to be conducted at the medical college.

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में होगी सर्वाइकल कैंसर जांच,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer screening to be conducted at the medical college.
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए नई पहल शुरू हो गई है। इसके तहत पैप स्मीयर, एचपीवी और एचपीवी-डीएनए टेस्ट के लिए विशेष कैंसर ओपीडी शुरू की गई है जिसमें रोजाना 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कैंसर ओपीडी प्रभारी डॉ. वंदना शुक्ला ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी वायरस है। मौसम के बदलाव के साथ ओपीडी में मरीजों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। इसे देखते हुए ओरल, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच के लिए स्थायी व्यवस्था की गई है। कॉलेज में पैप स्मीयर और एचपीवी-डीएनए टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। अलग से सर्वाइकल वार्ड में विशेष व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि यह सुविधा शुरू हो गई है। इससे पहले इस तरह की एडवांस जांच के लिए महिलाओं को हल्द्वानी या निजी लैब का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

--
कोट:
नई पहल से गरीब महिलाओं को निःशुल्क जांच मिल सकेगी। कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में ही चल सकेगा। -डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed