{"_id":"2b8d114323df7a14a59a032825b7108a","slug":"certificates-without-missing-off-the-institute-of-directors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सर्टिफिकेट दिए इंस्टीट्यूट बंद कर गायब संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सर्टिफिकेट दिए इंस्टीट्यूट बंद कर गायब संचालक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंस्टीट्यूट संचालक पर छात्र से मोटी फीस वसूलकर डिग्री नहीं देने का आरोप लगा है। संचालक बिना डिग्री दिए इंस्टीट्यूट पर ताला लगाकर चलता बना। पीड़ित ने संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को बड़ी मुखानी हल्द्वानी गोकुल जोशी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल जेसी पाठक के समक्ष समस्या रखी। उसने बताया कि बीते 8 अगस्त 2012 को उसने गांधी पार्क के समीप स्थित एक इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक मेकेनिकल में प्रवेश लिया था। प्रवेश लेते समय संचालक ने कोर्स खत्म होने के बाद अच्छी नौकरी का भी वादा किया था।
विज्ञापन
बीते साल उसका डिस्टेंस एजूकेशन के तहत कोर्स खत्म हो गया, लेकिन डिग्री देने के बजाए संचालक इंस्टीट्यूट में ताला लगाकर चलता बना। उसने कोर्स की एवज में दो किश्तों में 52 हजार रुपये भी जमा किए थे। वर्तमान में संचालक मेरठ में इंस्टीट्यूट चला रहा है। वह फोन रिसीव नहीं करता है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके दोस्त कुलदीप ने भी एक लाख रुपये कोर्स के लिए फीस जमा की थी, लेकिन उसे भी डिग्री नहीं दी गई। कोतवाल पाठक ने तहरीर के आधार पर जांच करने कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।