फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Central leadership and PM Modi gave six months, people will give five years: Dhami

केंद्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी ने दिए छह महीने, जनता देगी पांच साल: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Central leadership and PM Modi gave six months, people will give five years: Dhami
नानकमत्ता में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्य की बदौलत प्रदेश में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने जनता से 14 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के राइस मिल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में एक लाख 50 हजार करोड़ की योजनाएं लागू की गई हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान मजदूर एवं छोटे व्यापारियों के साथ ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कोरोना महामारी के चलते गरीब तबके के 80 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था भी की। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व व पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता की सेवा के लिए उन्हें छह माह दिए, अब जनता उन्हें पांच वर्ष देगी। नगर पंचायत के सभासद पति ओम प्रकाश चौरसिया सहित एक दर्जन ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। वहां हरियाणा के प्रवासी कार्यकर्ता विधायक कुंवर संजय सिंह, उमेश अग्रवाल, छगन लाल अग्रवाल, ओमनारायण, ध्रुव सिंह राणा, कैलाश जोशी, इंद्रपाल सिंह गोल्डी, प्रमोद अग्रवाल, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, जयप्रकाश शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed