{"_id":"58fcff6d4f1c1bee488b5510","slug":"central-government-fails","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर कांग्रेसियों ने निकाला गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर कांग्रेसियों ने निकाला गुबार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जंतर मंतर मैदान दिल्ली में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों के समर्थन में रविवार को रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपानीत केंद्र सरकार का पुतला दहन कर गुस्सा जताया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के किसान एक महीने से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद केंद्र में बैठी भाजपा सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। इससे आहत किसान संसद भवन के सामने निर्वस्त्र होकर और स्वमूत्र सेवन करने को विवश हो गये हैं। कांग्रेसियों ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री केवल कॉरपोरेट घरानों के हितों और मीडिया मैनेजमेंट के लिए ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध, प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा, सुशील गावा, मोहन खेड़ा, हरीश अरोरा, विजय अरोरा, विधान सरकार, अशोक मंडल, संदीप डोगरा, जावेद अख्तर, सुनील जडवानी, सूरज सिंह, अमित कुमार, अबरार, फैजल खान, तरुण पंत, निरोद अधिकारी, सर्वजीत बाजवा, अजीम अंसारी थे।
विज्ञापन