{"_id":"69c4341430a90418aa045bcf","slug":"center-of-excellence-established-in-pant-university-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-139000-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंत विवि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंत विवि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित
Thu, 26 Mar 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। पंत विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन मटेरियल्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने किया। यह केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट के साथ रणनीतिक सहयोग से स्थापित हुआ है।
इसका उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना तथा कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम करना है।
कुलपति ने कहा कि यह केंद्र भविष्य के सिविल इंजीनियरों एवं शोधार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच है। उत्कृष्टता केंद्र हरित निर्माण सामग्री के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन देगा।
प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसएस गुप्ता ने कहा कि ऐसे केंद्र विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को उन्नत करने के साथ-साथ उनकी रोजगार क्षमता को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डा. सुनील कुमार, डा. संजीव सुमन, डा. संदीप गुप्ता, डा. वनीता देवी, डा. एसके शर्मा, डा. वीके वर्मा सहित अन्य संकाय के सदस्य उपस्थित रहे।