फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CCTV Installation at Kashipur

Udham Singh Nagar News: जल्द ही तीसरी आंख निगहबानी में होगा काशीपुर रेलवे स्टेशन

Fri, 07 Apr 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
CCTV Installation at Kashipur
38 सीसीटीवी कैमरे लगाने की कागजी प्रक्रिया पूरी, तीनों प्लेटफार्म किए जाएंगे सीसीटीवी से लैस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। सतर्कता बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन काशीपुर रेलवे स्टेशन को सीसीटीवी निगरानी में लाने वाला है। सीसीटीवी लगाने की प्रारंभिक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जल्द ही पूरा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। 38 कैमरों से तीनों प्लेटफार्म को कवर किया जाएगा।
कई बार रेलवे स्टेशन पर जेब कटने, बच्चों के खो जाने और अपराधियों के ट्रेन ने काशीपुर पहुंचने की शिकायतें आती हैं। आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस जब शरारती तत्वों को चिह्नित करने का प्रयास करती है तो पता चलता है कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे ही नहीं हैं। अधिकतर स्थानों पर सीसीटीवी नहीं होने के चलते सबूत जुटाना मुश्किल होता था। खोए हुए बच्चों को तलाश करने में भी परेशानी होती है। स्टेशन प्रशासन सीसीटीवी लगवाने की मांग को लेकर लगातार पत्राचार कर रहा था। इसी को देखते हुए बीते दिनों उच्च अधिकारियों ने काशीपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी। कंपनी को ठेका दिया जा चुका है।
विज्ञापन

-------
तीनों प्लेटफार्म को सीसीटीवी की निगरानी में लाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में होगा।- रवि शंकर सिंह, स्टेशन अधीक्षक काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, ऊंचा होगा प्लेटफार्म

काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा करने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन के मेन गेट को भव्यता देने के साथ-साथ टॉयलेट और पेयजल व्यवस्था में भी सुधार करने के लिए फाइल चल रही है। रेल मंडल महाप्रबंधक ने इसकी घोषणा कर दी है।



अभी तक प्लेटफार्म की ऊंचाई कम है, जिसके चलते यात्रियों को नीचे उतरने में असुविधा होती है। इसी को देखते हुए काशीपुर के प्लेटफार्म भी ऊंचे किए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि प्लेट फार्म नंबर दो पहले ही ऊंचा कराया जा चुका है। अब एक नंबर प्लेटफार्म के ऊंचा करने बारी है। रेल विभाग की प्लेटफार्म को ऊंचा करने की योजना है। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर एक भी ऊंचा किया जाएगा ताकि यात्री सुविधाएं बढ़ सकें।

---------
सुरक्षा का अहसास कराने को रेलवे फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
काशीपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर आरपीएफ और जीआरपी ने सभी प्लेटफार्म पर गश्त कर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर मंडल ऋषि पांडे, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एमएस खान के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर रणदीप कुमार और जीआरपी प्रभारी एसआई मीनू गौतम के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म, यात्री हाल, बुकिंग हॉल और रेलवे स्टेशन परिसर की सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई।

06 केएसपी रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाते आरपीएफ और जीआरपी के सुरक्षा कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed