{"_id":"64189b7c9f76e4a7d70f2457","slug":"case-on-youth-who-shared-post-in-support-of-amritpal-kashipur-news-c-8-1-88195-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: अमृतपाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले उत्तराखंड के दो युवाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: अमृतपाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले उत्तराखंड के दो युवाओं पर केस दर्ज
Tue, 21 Mar 2023 11:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:40 AM IST
सार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : twitter
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन वाली पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मंडी चौकी के एसआई मनोहर चंद्र ने तहरीर में बताया कि खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में ग्राम दादूवाला हिडिंबा मंदिर के पीछे रहने वाले गुरविंदर सिंह वैंस उर्फ बाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन
Amritpal Singh: अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट, ऊधमसिंह नगर से लेकर देहरादून तक की जा रही निगरानी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरमुखी में की गई पोस्ट में बाबी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह लिखा है पोस्ट में
अगर भाई अमृतपाल गिरफ्तार हो गया तो समझ जाओ सरकार सिखों को नये युद्ध का न्यौता दे रही है और अपने इलाके की सड़क बंद करो ताकि अमृतपाल सिंह खालसा गिरफ्तार न हो जाए। युवाओं यही समय है भाई साब के साथ खड़े होने का।